धार: गौ माता के जयकारों से गूंजा धामनोद नगर, गो क्रांति यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
Dhar, Dhar | May 30, 2025 गौ माता के जयकारों से गूंज उठा धामनोद नगर, गो क्रांति यात्रा का हुआ भव्य स्वागत। शुक्रवार शाम 4;20 पर धामनोद नगर में, पथमेड़ा राजस्थान से आई गो क्रांति यात्रा, गुलज़रा हनुमान मंदिर से नगर के मुख्य मार्ग होती हुई सुन्दरेल फाटा से बावड़ी मोहल्ला , महात्मागांधी मार्ग होती हुई गुरुकुल स्कूल से, ॐ शांति आश्रम पहुंची।