नागौर: नाइट पोक्सो कोर्ट के बाहर से युवक का हुआ अपहरण,गांव लेकर की मारपीट, पुलिस ने तीन जनों को लिया हिरासत में
Nagaur, Nagaur | Jun 8, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के पोक्सो कोर्ट के बाहर से एक युवक के अपहरण होने का मामला सामने आया। युवक रामसिया निवासी रामदेव बावरी कोर्ट में पेशी के लिए आया हुआ था । इस दौरान कुछ लोगों ने रामदेव का अपहरण कर उसे रामसिया गांव ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने इस प्रकरण में तीन जनों को हिरासत में भी लिया है ।