नागौर: नागौर जिला कलेक्टर ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | Jun 7, 2024 नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को नागौर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने ई फाइलिंग की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए समयबद्धता पर फोकस करने के संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।