तिर्वा: ठठिया ताहरपुर गांव में दीवार के मलबे में दबकर किशोर की मौत, एक साल पहले बहन की भी गई थी जान
Tirwa, Kannauj | Sep 2, 2026 ठठिया। लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने पर घरेलू सामान पड़ोसी के घर रखने जा रहे किशोर की रास्ते में दीवार गिरने से मौत हो गई। ताहरपुर उमरन गांव निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र शोहेल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे छोटे भाई उस्ताद के साथ जा रहा था। तभी दिलीप की करीब 20 फीट लंबी ईंट की दीवार अचानक गिर गई और शोहेल मलबे में दब गया। परिजनों ने मलबा हटाया, लेकिन