दातागंज: ढका दियोरारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शनिवार को अलापुर थाना क्षेत्र के ढका दियोरारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है। बताया जा रहा है कि ढका दियोरारा गांव में संजू उर्फ संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रोज की तरह अपने खेतों की रखवाली करने खेत पर गया था। जिसका शव खेत में मिला है।