पीलीबंगा में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई: 50 किलो से अधिक डोडा पोस्त और स्विफ्ट डिजायर कार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
हनुमानगढ़। जिले में नशा और अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में 50 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी रावतसर विक्रम चौहान के सुपरविजन में पीलीबंगा थानाधिकारी रायसिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक चैनदान मय टीम ने भारतमाला रोड पर विश्राम स्थल रोही जाखड़ावाली के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर HR-05AH-0226) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 50 किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
* दिनेश कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र इमीलाल जाट, निवासी वार्ड नं 02, अयालकी, थाना गोलूवाला, जिला हनुमानगढ़।
* सीताराम (उम्र 19 वर्ष), पुत्र लाखूराम ओड, निवासी वार्ड नं 04, लोंगवाला, थाना गोलूवाला, जिला हनुमानगढ़।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच गोलूवाला थानाधिकारी रजनदीप कौर को सौंपी गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक चैनदान, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण (2133), कांस्टेबल विकास कुमार (764), कांस्टेबल मनीष (1094) तथा चालक कांस्टेबल रविदर्शन (697), थाना पीलीबंगा।