मधेपुरा: डीएम ने शंकरपुर में निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय भवन का निरीक्षण किया, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया
मधेपुरा के जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने गुरुवार को शंकरपुर स्थित निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्य एजेंसी एवं अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया।