धरहरा: वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी, पोस्टमार्टम की मांग पर अड़े ग्रामीण, बहू पर जहर देने का आरोप
धरहरा थाना क्षेत्र के औड़बगीचा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार को अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि यदि मामले की जांच नहीं हुई तो समाज में गलत संदेश जाएगा ।