भीलवाड़ा: भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड बना चोरों का अड्डा, महीनों से बंद पड़े हैं CCTV कैमरे, परीक्षा देने जा रही छात्रा का बैग चोरी
भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों चोरों का गढ़ बनता जा रहा है। यहाँ आए दिन यात्रियों के बैग, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी होने की वारदातें सामने आ रही हैं। सोमवार को सामने आए एक ताजा मामले में,परीक्षा देने जा रही एक छात्रा का बैग बस स्टैंड से पार हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बैग का कोई सुराग नहीं मिला, तो रोडवेज प्रशासन की एक और बड़ी लापरवाही उजागर हुई