करछना: टकटैया गांव में एक किसान की गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
करछना थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से गांव निवासी रामबाबू पटेल पुत्र केदार नाथ के गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों के द्वारा दी गई सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कडी़ मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका था। जिसका वीडियो शाम 4 बजे के करीब सामने आया है।