कुलपहाड़: पनवाड़ी में राठ-हरपालपुर मार्ग पर गड्ढे में गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
राठ-हरपालपुर मार्ग पर स्टेट बैंक पनवाड़ी से लगभग सौ मीटर दूरी पर सड़क के गड्ढे के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अंश पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी नौगांव, मध्य प्रदेश बाइक से राठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया।