सेंट मैरी स्कूल के पास दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बांदा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत सेंट मैरी स्कूल के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया। घायलों का उपचार कराया जा रहा है तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
#BandaPolice #BandaNews #KotwaliNagar #Banda #UttarPradesh #PoliceAction #BreakingNews #StMarySchool #LawAndOrder #BandaUpdate
Banda, Banda | Jul 31, 2026