महेश्वरी देवी मंदिर के पास घायल पप्पी का कराया गया उपचार, प्राणी सेवा समूह ने दिखाई संवेदनशीलता
बांदा। शहर के महेश्वरी देवी मंदिर क्षेत्र के पास एक घायल एवं असहाय पप्पी मिलने पर प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका उपचार कराया। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और पप्पी को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बेसहारा, घायल एवं बीमार पशुओं की सेवा करना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। उपचार के बाद पप्पी की स्थिति में सुधार है और उसकी देखभाल की जा रही है। संस्था लगातार शहर और आसपास के क्षेत्रों में घायल पशुओं के उपचार एवं संरक्षण का कार्य कर रही है।
प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र सोनी ने कहा कि पशु भी संवेदनशील जीव हैं और उन्हें समय पर उपचार मिलना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो उसकी सूचना संस्था को दें, ताकि समय रहते उसकी मदद की जा सके।
स्थानीय लोगों ने भी संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जीवों के प्रति दया और करुणा की भावना को मजबूत करते हैं।
#प्राणीसेवा #Banda #AnimalWelfare #MaheshwariDeviMandir #PraniSevaSamuh
Banda, Banda | Jul 31, 2026