सैदपुर: गौशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश, एसडीएम ने कहा- 'छोटे और बड़े गोवंश के लिए हों अलग टीनशेड'
सैदपुर तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में गौशालाओं के बेहतर संचालन एवं गोवंश संरक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमे सैदपुर तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉक के जिम्मेदार मौजूद रहे। जिसमें सैदपुर, देवकली और सादात ब्लॉक की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।