छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्कर के घर में मिला नोटों का अंबार, 81 लाख नकद बरामद
महासमुंद। खैर (कत्था) लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय से मिले सर्च वारंट के आधार पर 7 सितंबर को मुड़पार सरसीवां स्थित आरोपी मनीष अग्रवाल के मकान की तलाशी ली गई। यहां से ₹81 लाख नकद बरामद हुए। रकम में ₹500 के नोटों की 162 गड्डियां शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से जेल में बंद है। मामला फर्जी NOC के जरिए 23,350 किलो खैर लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़ा है। पुलिस ने नकदी को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया है। अब BNSS की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामले में जांच जारी है।
#महासमुंद #Chhattisgarh #TimberSmuggling #KhairWood #PoliceAction