भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 67 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी : मनीष चौहान
संगठनात्मक मजबूती और अनुसूचित जाति समाज के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
शिमला, 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश के 67 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में जारी सूची का उद्देश्य विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर मोर्चा की गतिविधियों को गति देना तथा अनुसूचित जाति समाज के साथ संगठन के संवाद और समन्वय को मजबूत करना है।
नियुक्तियों के तहत चुराह में विजय भारद्वाज, भरमौर में जैसी भारद्वाज, चंबा में सुरेन्द्र कुमार, डलहौजी में धीरेन्द्र आचार्य और भटियात में लेखराज को प्रभारी बनाया गया है। नूरपुर में राकेश अत्री, इंदौरा में केवल सिंह, फतेहपुर में डॉ. रवि कुमार, ज्वाली में अभिषेक इंदौरिया, देहरा में पवन जस्सी, जसवां-परागपुर में राजकुमारी और ज्वालामुखी में अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयसिंहपुर में तिलक राज, सुलह में संजय कुमार, नगरोटा में सुरजन कुमार, कांगड़ा में उमेश नाथ धीमान, शाहपुर में ओमप्रकाश हीर, धर्मशाला में महिंद्र पाल, पालमपुर में मदन सकलानी और बैजनाथ में मिलाप धीमान विधानसभा प्रभारी होंगे।
लाहौल-स्पीति में महिंद्र पाल, कुल्लू में परस राम, मनाली में गिरिधर, बंजार में सोहन लाल राठी और आनी में पैने राम को नियुक्त किया गया है। करसोग में मदन लाल, सुंदरनगर में अजय चौहान, नाचन में रोशन लाल, सिराज में बालक राम, द्रंग में ज्वार सिंह, जोगिंद्रनगर में रमेश चंद, धर्मपुर में विजय कुमार, मंडी में खीरामणी, बल्ह में अंकुश घोष और सरकाघाट में गोविन्द भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है।
हमीरपुर जिले में भोरंज से बबली देवी, हमीरपुर से ओंकार चंद, सुजानपुर से पवन कुमार, नादौन से मदन लाल और बड़सर से राकेश सिरमोरिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चिंतपूर्णी में सुमन कुमार, गगरेट में जगदीश सहोत्रा, ऊना में मलकियत सिंह, कुटलैहड़ में पुरुषोत्तम भाटिया और हरोली में तरसेम लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिलासपुर जिले में झंडूता से रत्न लाल कौल, घुमारवीं से शेर सिंह, बिलासपुर से रूपलाल भट्टी और श्री नैना देवी जी से दिनेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। अर्की में नन्द लाल कश्यप, नालागढ़ में राजिन्द्र झल्ला, दून में राजीव कुमार भल्ला, सोलन में गोविन्द गोदियाल और कसौली में अजय धीमान को नियुक्त किया गया है।
सिरमौर जिले में पच्छाद से सुनील गोसाई, नाहन से जगत राम, श्री रेणुका जी से भीम सिंह, पांवटा साहिब से राजकुमार और शिलाई से सरवन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
शिमला जिले में चौपाल से संदीप मंगल, ठियोग से विशन लाल, कुसुम्पटी से गौरव कश्यप, शिमला से तरसेम भारती, शिमला ग्रामीण से जगजीत बग्गा, जुब्बल-कोटखाई से उर्मिला डोगरा, रोहड़ू से सतीश हेम्टा और रामपुर से कैलाश चौहान विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि नवनियुक्त प्रभारी विधानसभा और बूथ स्तर पर मोर्चा की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के साथ-साथ अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विषयों, सामाजिक कल्याण योजनाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेशभर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को और मजबूत बनाएंगे।
Shimla Urban, Shimla | Nov 3, 2026