गुन्नौर: रजपुरा में छुट्टा भैंसा चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार, भैंसा मुक्त कराया गया
रजपुरा के गांव पतेई नासिर में 18 अक्टूबर की शाम एक फोर व्हीलर में भैंसा चोरी करते दो लोग पकड़े गए। विरोध पर मारपीट का आरोप भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर भैंसे को मुक्त कराया। पीड़ित ने तहरीर दी, पुलिस जांच में जुटी है।