गुरारू: गुरारू में 4 सितंबर को कृष्ण लीला और झांकी का भव्य आयोजन, कमेटी गठित
Guraru, Gaya | Aug 16, 2026 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर रविवार को गुरारू में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंकज यादव ने की। बैठक में पूजा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों की सहमति से नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारी चुने गए।