लालगंज: भटवारी रोड पर स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी के पास गैस किल्लत पर भड़के उपभोक्ता, हलिया देवरी मार्ग किया जाम
हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी रोड स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी के पास शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे गैस पर्ची कटने के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर उपभोक्ताओं ने एजेंसी के सामने हलिया देवरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई और आवागमन बाधित हो गया।