सुरियावां में तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी | परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज | पुलिस जांच में जुटी
भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम दानूपुर (पूर्व पट्टी) स्थित तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान धीरज शुक्ला उर्फ बब्बू (35 वर्ष), निवासी सतेपुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। यह जानकारी भदोही पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में साझा की गई है।
#Bhadohi #BhadohiPolice #Suriyawan #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews #BharatKrantiNews #UPPolice #Forensic #LatestNews #HindiNews #BhadohiNews #Justice #ViralNews