बड़ेराजपुर: विश्रामपुरी में गोंडवाना भवन स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम हुए शामिल
विश्रामपुरी में गोंडवाना भवन स्थापना दिवस समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम ने भाग लेकर बूढ़ादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ेकनेरा में ₹3 करोड़ की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज भवन के निर्माण एवं उसके सांस्कृतिक स्वरूप को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सेवकराम नेताम सहित बड़ी संख्या मे