कहरा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर DM ने दीप जलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
Kahara, Saharsa | Jan 25, 2026 प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ DM दीप प्रज्वलित कर किया। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बीएलओ, सुपरवाइजर एवं नये मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाये रखने की शपथ दिलाई गई वहीं चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।