देहरादून: दीपावली के बाद देहरादून में लगेगा 100 टन अतिरिक्त कूड़े का अंबार, निगम के लिए बढ़ी चुनौती
दीपावली पर्व के बाद शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों में चारों ओर फैले पटाखों के अवशेष और पालिथीन का ढेर नगर निगम की परीक्षा लेगा। दीपावली के अगले दिन शहरभर में करीब 100 टन अतिरिक्त कूड़ा पसरा रहने की आशंका है। निगम प्रशासन ने दावा किया है कि इस बार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष तैयारी की गई है।