देहरादून: दीपावली से पहले दून की आबोहवा हुई 'जहरीली', एक्यूआई 171 पर पहुंचा
दीपावली से पहले ही राजधानी दून की हवा में जहर घुल गया है। बीते कुछ दिनों से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) लगातार खराब हो रहा है। बीते शनिवार को घंटाघर क्षेत्र का एक्यूआई 171 रिकार्ड किया गया, जो सामान्य सीमा से कहीं अधिक है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि दीपावली के दिन यानि सोमवार को प्रदूषण का स्तर दोगुना पहुंच सकता है।