देहरादून: कांग्रेस के खनन आरोप पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने किया पलटवार
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमाना ने इस राशि को भाजपा सरकार का खनन पर पीठ थपथपाने की बात कही है। वही कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी केंद्र की योजना पर भरोसा नही है। केंद्र ने जो राशि राज्य के खनन सुधार के लिए प्रदान की है कांग्रेस को उसकी सराहना करनी चाहिए न की निंदा।