देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग एप से ₹10.91 लाख की ठगी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
साइबर ठगों ने व्यक्ति को ट्रेडिंग एप पर निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 10.91 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सचिन नेगी, निवासी सैनिक कॉलोनी, मोथरोवाला ने बताया कि अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में उन्होंने ईटी मनी नामक एक एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था.