देहरादून: आपदा प्रभावितों को लेकर गंगोत्री से भाजपा विधायक सुरेश चौहान ने कहा, गुमशुदा लोगों को किया मृत्यु घोषित
गंगोत्री से बीजेपी विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत राशि देने के साथ ही सड़कों को दुरुस्त करने के तेजी से प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि धराली में आपदा के बाद गुमशुदा लोगों को मृतक घोषित करने और परिजनों को राहत राशि देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें अभी कुछ महीनों का वक्त और लगेगा।