रफीगंज: संथुआ में सर्पदंश से चार साल के मासूम की हुई मौत
रफीगंज थाना अंतर्गत संथुआ गांव में सर्पदंश से चार साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिपुरारी कुमार सिंह के इकलौते पुत्र प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को प्रकाश अपनी दादी के साथ घर के बाहर सीढ़ी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सीढ़ी में बनी दरार से विषैला सांप निकल आया और उसने मासूम को डंस लिया। सांप के काटते ही प्रकाश ने शोर मच