मांडर: सीबीएसई में उर्दू और जनजातीय भाषाओं को शामिल करने की मांग
Mandar, Ranchi | May 11, 2026 सोमवार को झारखंड छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर CBSE स्कूलों में उर्दू एवं जनजातीय भाषाओं को तृतीय भाषा के वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 का हवाला देते हुए कहा कि मातृभाषा और स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देना जरूरी है।