बरेली: 10 लाख की रंगदारी और फायरिंग के आरोप में जाकिर प्रधान को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
बरेली के कैंट क्षेत्र के मोहनपुर निवासी और कथित स्मैक तस्कर उस्मान के दामाद जाकिर हुसैन उर्फ जाकिर प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को जाकिर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जाकिर के खिलाफ कैंट थाने में रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकी देने और तमंचे से फायर करने के आरोप में