पीरो: पनपुरा पुल पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब के साथ बाइक सवार को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | May 9, 2026 पीरो अनुमंडल के क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 120 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।