अस्सी घाट पर सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, लगे योगी–मोदी विरोधी नारे
Sadar, Varanasi | Jan 28, 2026 अस्सी घाट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, लगे योगी–मोदी विरोधी नारे वाराणसी। अस्सी घाट पर मंगलवार को सवर्ण समाज (बटुको) के बैनर तले यूजीसी द्वारा लाए गए नियम के विरोध में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान घाट क्षेत्र “योगी मुर्दाबाद”, “मोदी मुर्दाबाद” और “अमित शाह मुर्दाबाद” के नारों से गूंजता रहा।