गोरखपुर: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शोधपत्रों से पहचान बनाने वाली डॉ. समृद्धि सिंह को बड़ी उपलब्धि, असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन
गोरखपुर की बेटी डॉ समृद्धि सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है।डॉ समृद्धि सिंह का चयन लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।डॉ समृद्धि सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय के.पी. सिंह की पौत्री और पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्री यशपाल सिंह की पुत्री हैं।शुरुआत से ही पढ़ाई में मेधावी