लक्ष्मीनगर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, पायल, करधौनी, चूड़ियां और 32 इंच की टीवी मय रिसीवर लेकर फरार हो गए। गुरुवार शाम 5:00 बजे जानकारी फरियादी राजकुमार तिवारी परिवार सहित खेत ग्राम बारछा गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।