मंझनपुर: अब इलाज की चिंता खत्म, कौशाम्बी में शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड मिला, जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत मंझनपुर कलेक्ट्रेट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं चायल विधायक पूजा पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।