#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। संभाग स्तरीय आरबीएम अस्पताल से पुलिस कस्टडी तोड़कर भागे फायरिंग मामले के दोनों आरोपियों दिलीप और वीरेंद्र को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस टीमों ने सरगर्मी से नाकाबंदी कर कुछ ही समय में दोनों को दोबारा दबोच लिया। दरअसल, डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव बरौली धाऊ में बीते 17 जुलाई को पूर्व सरपंच विजेंद्र गुर्जर और गिरीश पक्ष के बीच जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दोनों ओर से चली गोलियों में दिलीप और वीरेंद्र के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया था और उनकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए थे। रविवार सुबह जब दोनों आरोपी मौका पाकर भाग निकले तो अस्पताल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को फिर से गिरफ्त में ले लिया है और कस्टडी से भागने के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।