Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

अंबाला: माता बाला सुंदरी मंदिर की रेकी, मेले में हाई सिक्योरिटी की मांग #Ambala #Mulana #MataBalaSundari #NavratriMela ...

Ambala, Ambala | Mar 15, 2026

MORE NEWS

रादौर के गांव टोपरा कलां में तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद मेहर सिंह को नमन।
        हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज, तिरंगा यात्रा के दौरान गांव टोपरा कलां पहुंचकर, शहीद मेहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने, शहीद मेहर सिंह की समाधि पर तिरंगा फहराया। और देश के लिए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले, वीर शहीदों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
   तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी, देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने शहीद मेहर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया।

रादौर के गांव टोपरा कलां में तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद मेहर सिंह को नमन। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज, तिरंगा यात्रा के दौरान गांव टोपरा कलां पहुंचकर, शहीद मेहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने, शहीद मेहर सिंह की समाधि पर तिरंगा फहराया। और देश के लिए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले, वीर शहीदों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी, देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने शहीद मेहर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया।

Ambala, Ambala | Aug 14, 2026

तीन रंगों से सजा हमारा तिरंगा, देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से
9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर देशवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उसी के चलते SD पब्लिक स्कूल शेरपुर मोड़ यमुनानगर के प्रांगण मे, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेळा पर एक कार्यक्रम किया गया। 
   जिसमे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मूल डिजाइन स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। इसमें तीन समान पट्टियों में केसरिया साहस और त्याग, सफेद सत्य और शांति तथा हरा रंग समृद्धि होता है, और सफेद पट्टी के बीच गहरे नीले रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र होता है। 
   सभी नागरिकों से आह्वान है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त बनाएं।

तीन रंगों से सजा हमारा तिरंगा, देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर देशवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उसी के चलते SD पब्लिक स्कूल शेरपुर मोड़ यमुनानगर के प्रांगण मे, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेळा पर एक कार्यक्रम किया गया। जिसमे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मूल डिजाइन स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। इसमें तीन समान पट्टियों में केसरिया साहस और त्याग, सफेद सत्य और शांति तथा हरा रंग समृद्धि होता है, और सफेद पट्टी के बीच गहरे नीले रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र होता है। सभी नागरिकों से आह्वान है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त बनाएं।

Ambala, Ambala | Aug 13, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस यमुनानगर अलर्ट मोड पर 🚨🇮🇳
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विभिन्न स्थानों पर नाके, करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात। आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर व कड़ी निगरानी। ड्रोन-ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध। आमजन से संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील।

स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस यमुनानगर अलर्ट मोड पर 🚨🇮🇳 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विभिन्न स्थानों पर नाके, करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात। आयोजन स्थलों पर मेटल डिटेक्टर व कड़ी निगरानी। ड्रोन-ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध। आमजन से संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील।

Ambala, Ambala | Aug 13, 2026

‘सेल्फी विद तिरंगा’ के माध्यम से जिला बाल संरक्षण इकाई ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, यमुनानगर द्वारा तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।
इसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण इकाई, यमुनानगर से सामाजिक कार्यकर्ता रंजन शर्मा, आउटरीच वर्कर गुरप्रीत सिंह एवं गौरव ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके संघर्ष और त्याग के कारण देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की। आज हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने, संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें।
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा, पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचा रहे हैं।
इस अवसर पर रंजन शर्मा, गुरप्रीत सिंह एवं गौरव ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यालयों एवं संस्थानों में तिरंगे के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
उन्होंने संदेश दिया कि—
“तिरंगा हमारी शान है,
तिरंगा हमारी पहचान है।
देश की एकता और अखंडता के लिए
हम सबका योगदान महान है।”
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

‘सेल्फी विद तिरंगा’ के माध्यम से जिला बाल संरक्षण इकाई ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, यमुनानगर द्वारा तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण इकाई, यमुनानगर से सामाजिक कार्यकर्ता रंजन शर्मा, आउटरीच वर्कर गुरप्रीत सिंह एवं गौरव ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके संघर्ष और त्याग के कारण देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की। आज हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने, संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा, पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर रंजन शर्मा, गुरप्रीत सिंह एवं गौरव ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यालयों एवं संस्थानों में तिरंगे के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने संदेश दिया कि— “तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी पहचान है। देश की एकता और अखंडता के लिए हम सबका योगदान महान है।” जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳

Ambala, Ambala | Aug 13, 2026

अपराध शाखा -2 यमुनानगर की टीम नें 5 अगस्त को गुरुद्वारा संतपुरा के पास हुई सिर में ईंट मार कर हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान आशीष पुत्र पुरसोतम निवासी लक्ष्मी नगर कैम्प के रूप में हुई।

अपराध शाखा -2 यमुनानगर की टीम नें 5 अगस्त को गुरुद्वारा संतपुरा के पास हुई सिर में ईंट मार कर हत्या के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान आशीष पुत्र पुरसोतम निवासी लक्ष्मी नगर कैम्प के रूप में हुई।

Ambala, Ambala | Aug 12, 2026