पितृ विसर्जन पर वरुणा तट रामेश्वर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वाराणसी। पितृ विसर्जन के मौके पर शनिवार को रामेश्वर के वरुणा तट रामेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह करीब 6:30 बजे से ही ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
पितृ विसर्जन के मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक याद किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। लोगों ने परंपरानुसार पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान, तर्पण और पूजा-पाठ किया। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों का स्मरण और उनके निमित्त धार्मिक कर्म करने से पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट होती है।
रामेश्वर स्थित धार्मिक स्थल पर सुबह से ही लोगों का आवागमन जारी रहा। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ धार्मिक कार्य संपन्न किए। वहीं, वरुणा नदी के तट पर भी पितृ विसर्जन के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पूर्वजों की आत्मिक शांति की कामना की। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ पितृ विसर्जन का कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS 👇👇