जांजगीर: सात समंदर पार से आया दूल्हा, जांजगीर की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के क्रिस्टीयान से रचाई शादी, विवाह अधिकारी ने जारी किया
प्यार की कोई सीमा नहीं होती, इस बात की मिसाल जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव में देखने को मिली। यहां की रहने वाली 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के 32 वर्षीय क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम के साथ विवाह किया है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष विवाह की औपचारिकताएं पूरी की गईं।