शिमला ग्रामीण: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे पर कड़ी सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6 से 8 अक्तूबर तक हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। बिलासपुर एम्स में दीक्षांत समारोह में शिरकत के साथ ही मनाली और अटल टनल रोहतांग के लिए यात्रा होगी। प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कड़ी कर यातायात नियंत्रण के महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।