उज्जैन ग्रामीण: शंकरपुरा के तेजाजी नगर कॉलोनी में पानी भरने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, घर में घुसकर की तोड़फोड़
पंवासा थाना क्षेत्र के शंकरपुरा क्षेत्र स्थित तेजाजी नगर कॉलोनी में मंगलवार बुधवार की रात करीब 1:00 पानी भरने की बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया पिता पुत्र ने मिलकर पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी फरियादी ने ₹100000 से अधिक के सामान के लूटपाट का आरोप लगाया है फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है