गुलाना: ग्राम रोल्याखेड़ी में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान, जल के संरक्षण के लिए बना रहे गलीपलक पाला
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम रोल्याखेड़ी में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। जल के महत्व एवं निरंतर होने वाली कमी को देखते हुए जल संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत मांगलिया पंचायत अंतर्गत रोल्याखेड़ी गांव में बल्ड़ी पर श्रमदान का कार्य शुरू किया गया।