सत्तर कटैया: पंचगछिया निवासी सेवानिवृत्त खादी ग्रामोद्योग कर्मी यदुनन्दन सिंह के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने जताई संवेदना
पंचगछिया निवासी खादी ग्रामोद्योग कर्मी सह सामाजिक कार्यकर्ता यदुनन्दन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बांधा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्व. सिंह के पुत्र पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनन्द सहित परिवार के लोगों से मिलकर कहा कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।