टेहरोली: रामनगर में गाय को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो पलटी, चालक घायल
थाना चिरगांव क्षेत्र के रामनगर में बुधवार शाम करीब 4 बजे गाय को बचाने के प्रयास में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।खिल्लाबारी निवासी सोनू कुशवाहा स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे। रामनगर के पास अचानक उनकी कार के सामने गाय आ गई।