पहाड़ी थाना क्षेत्र में करही नाला में डूबने से बालिका सहित दो बच्चों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
मामला चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के गिरधर पुरवा मजरे में रविवार शाम कर्वी 5 बजे करही नाला में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक 7 वर्षीय मनदीप पुत्र राममिलन यादव और 10 वर्षीय पायल पुत्री कौशलेंद्र के परिजनों न बताया कि दोनों बच्चे रविवार करीब पांच बजे गांव के पास स्थित करही नाला में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों नाला से निकाल कर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है
Karwi, Chitrakoot | Aug 23, 2026