छाता: छाता चीनी मिल धरने में नया मोड़, एफआईआर कराने वाले गिर्राज वाल्मीकि ने मांगी सार्वजनिक माफी
Chhata, Mathura | Sep 30, 2026 छाता। छाता चीनी मिल के संचालन की मांग को लेकर चल रहे भूतपूर्व सैनिकों और किसानों के धरने में मंगलवार देर शाम नया मोड़ आ गया। आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले गिर्राज वाल्मीकि कोसीकलां धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों के सामने अपनी रिपोर्ट वापस लेने की बात कहते हुए सार्वजनिक माफी मांग ली। किसानों ने उसका स्वागत किया