समालखा विधायक मनमोहन भडाना ने कुराड स्थित महात्मा गांधी बस्ती का दौरा कर सुनी समस्याएं। , समालखा हलका विधायक मनमोहन भड़ाना ने सोमवार शाम को गांव कुराड स्थित महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती का दौरा किया और बस्ती वासियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बस्ती वासियों ने बस्ती के अंदर आने-जाने के लिये ड्रेन नंबर दो पर पुल बनवाने और बस्ती की कच्ची पडी गलियों को पक्का करवाने समेत मूलभूत सुविधाएं देने की मांग की गई। जिस पर विधायक मनमोहन भडाना ने बस्ती वासियों को आश्वासन दिया कि बस्ती के लोगों की परेशानी को देखते हुए गलियों को पक्का बनवाया जाएगा। वहीं विधायक भडाना ने ड्रेन नंबर दो पर पुल बनवाने की मांग पर कहा कि इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों मीटिंग करके विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान विधायक भडाना ने कहा कि बस्ती वासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, सनौली खुर्द बीडीपीओ शक्ति सिंह, कुराड सरपंच प्रतिनिधि टिंकू देशवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि विपिन पांचाल, सनौली खुर्द सरपंच संजय त्यागी, बापौली मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र रावल, सीएम विंडो एमिनेंट परसन श्री रामनिवास कोशिक, अब्बास अधमी, कपिल बाबा देशवाल, सुशील कुमार, सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।