धरहरा: बंद घर चोरों का निशाना, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ, छत के रास्ते घुसे, तीन कमरों के ताले तोड़े
धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। यह घर रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह का बताया जा रहा है, जो इन दिनों सपरिवार उत्तर प्रदेश में रह रहे हैं।घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला सुरक्षित छोड़कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।