सिंगरौली: ज़िले की 6 ओबी कंपनियों के विरूद्ध निगम ने जारी किया कुर्की वारेंट
उपायुक्त राजस्व आरपी बैस ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में कार्यरत ओबी कम्पनी कन्डोई लिमिटेड बकाया राशि 8 लाख 98 हजार 452,मे. रामकृपाल बकाया राशि रूपये 25 लाख 95 हजार 711, डीबीएल कम्पनी बकाया राशि 16 लाख 65 हजार 339, पी.सी पटेल कम्पनी बकाया राशि 1लाख 61 हजार 563 तथा व्हीपीआर कम्पनी पर निगम कर रूपये 2 लाख 80 हजार 756 बकाया है।उपरोक्त कम्पनियो को कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद भी अब तक निगम के बकाया करो का भुगतान नही किये जाने पर उपरोक्तो के विरूद्ध कुर्की वारेंट जारी किया गया है।