सिंगरौली: बकाया करों को लेकर 6 ओबी कंपनियों के विरुद्ध नगर पालिका निगम सिंगरौली ने जारी किया कुर्की वारंट
नगर निगम उपायुक्त ने जानकारी दी है कि सिंगरौली के 6 ओबी कम्पनियों के विरुद्ध नगर पालिका निगम सिंगरौली ने कुर्की वारंट जारी किया है। मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के संपत्ति कर प्रावधानों के तहत नगरीय क्षेत्र सिंगरौली में ओबी कंपनियों पर संपत्ति कर लगाकर मांग सूचना भेजी गई थी। इसके बावजूद भी कम्पनियों के द्वारा अपने बकाया संपत्ति कर की राशि जमा नहीं की गई।